अंडर-19 विश्व कप 2026 फाइनल – वैभव सूर्यवंशी ने विश्व कप के फाइनल में खेली 175 रन की ताबड़तोड़ पारी ….
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारत के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक और 55 गेंदों पर शतक जड़ दिया।
दोहरे शतक की ओर काफी तेजी से बढ़ रहे वैभव की पारी पर 175 के स्कोर पर ब्रेक लगा। उन्होंने 80 गेंदों पर यह पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए।वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने इस टूर्नामेंट में कुल 30 छक्के लगाए इसके साथ ही वैभव ने कई रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया।
वह अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर वह अंडर-19 विश्व के फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। साथ ही 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बैटर भी बने हैं।
