अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई…
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हमले में मौत हो गई, ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की भी मौत की मौत की खबर है।
शुरुआत में ईरान ने दावों को खारिज किया था, लेकिन बाद में ईरान की सरकारी समाचार एजेंसियों ने पुष्टि की कि 86 वर्षीय खामेनेई “शहीद” हो गए हैं। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, मलबे से उनका शव बरामद कर लिया गया है।
खामेनेई सुबह अपने ऑफिस में थे। इस बात से बेखबर की इजरायल और अमेरिका हमला करने वाला है। नेतन्याहू को पता था कि खामेनेई कहां हैं, इसलिए उनके घर ऑफिस और ईरान के राष्ट्रपति भवन के पास हमला किया गया।हमला हुआ, तब खामेनेई अपने घर में बने ऑफिस में बैठे हुए थे, तभी मिसाइल आकर गिरी और सबकुछ तबाह हो गया।इस हमले में ही खामेनेई की मौत हो गई थी। इन हमलों में तेहरान स्थित उनका परिसर पूरी तरह से नष्ट हो गया।
खामेनेई की मौत पर ईरानी सेना इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का बयान भी सामने आ गया है
उन्होंने कहा, ‘हमने एक महान नेता खो दिया है।और हम उनके शोक में बैठे हैं, जो अपनी रूह की पवित्रता, ईमान की ताकत, मामलों में दूरदर्शिता, अत्याचारियों के सामने साहस और अल्लाह की राह में जिहाद के मामले में अपने युग में अद्वितीय थे। हालांकि, उनकी शहादत हमें और ताकतवर बनाएगी।हम खामेनेई की मौत का बदला लेंगे। जो अल्लाह की राह में मारे गए हों, उन्हें मुर्दा न समझो, बल्कि वे अपने रब के पास जीवित हैं।
