नीतीश के बेटे निशांत ने JDU जॉइन की: बोले- पापा पर भरोसा रखिए, उनके काम को आगे ले जाऊंगा…
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) ज्वाइन कर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है. निशांत ने पार्टी में शामिल होकर अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया.
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.परिवारवाद से दूर रहने वाले नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) जॉइन कर ली है. लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली की ओर चल पड़े हैं तो वहीं उनके बेटे निशांत कुमार आखिरकार सक्रिय राजनीति का हिस्सा हो गए हैं.पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होने के बाद निशांत कुमार पिता नीतीश से मिलने पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया.
JDU में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था. हम सभी इसका सम्मान करते हैं. हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे. मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा.” इस बीच, अटकलें हैं कि निशांत को नई सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.
