नेपाल में यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल, विदेशी पर्यटक भी थे सवार
नेपाल के धादिंग जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई| यात्रियों से भरी बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी, जो कि त्रिशूली नदी में गिर गई|
नेपाल के धादिंग जिले में पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। नेपाल की सेना, पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना भारतीय समयनुसार रात करीब एक बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुई। बस में करीब 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार थे।
पुलिस बल (APF) के मुताबिक, अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।
कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बस पोखरा से काठमांडू के लिए जा रही थी, लेकिन रास्ते में किसी वजह से ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और इसी वजह से बस त्रिशूली नदी में जा गिरी|हादसा रात करीब 1.15 बजे हुआ. बस धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांक इलाके से गुजर रही थी| हादसे के कारण को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है|
मरने वालों में 12 पुरुषों और 6 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे।घायल 26 यात्रियों को बचा लिया गया है। कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रैफर कर दिया गया है।यह दुर्घटना आधी रात को होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया।बता दें कि नेपाल में इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं|
