न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में: फिन एलन ने सबसे तेज शतक लगाया….
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बना ली है और वह खिताब से एक कदम दूर है। न्यूजीलैंड का फाइनल में सामना भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।यह दूसरी बार है जब कीवी टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम ने 2021 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
टीम ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया।साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में एक विकेट पर चेज कर लिया।
फिन एलन ने 33 बॉल पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बैटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 बॉल पर शतक लगाया था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में यह दूसरी सर्वोच्च शतकीय साझेदारी है।
