बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की बीएनपी को भारी जीत…
बांग्लादेश के आम चुनाव तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को चुनाव में भारी जीत मिली है। बांग्लादेश के आम चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। जुलाई 2024 की हिंसा के बाद देश में पहला यह चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लंबे शासन का अंत करने वाला साबित हुआ, जिसने उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।
60 साल के तारिक रहमान राजनीतिक ‘रॉयल्टी’ का प्रतीक बन गये हैं। वे बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद साल 2017 में उन्होंने देश छोड़ दिया था।17 सालों तक निर्वासन में रहने के बाद, दिसंबर 2025 में अपनी मां के निधन के बाद वे अपने देश वापस लौटे।
उनका स्वागत भारी भीड़ ने उत्साह के साथ किया। उन्होंने कहा,”मेरे पास बांग्लादेश के लिए एक प्लान है,” और BNP का चुनाव अभियान शुरू किया। अब भारत, दक्षिण एशिया और अमेरिका इस प्लान के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
शुक्रवार सुबह रहमान की जीत की खबर सामने आने के बाद भारत ने चीन या पाकिस्तान से पहले बांग्लादेश के नए नेता का स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रहमान और BNP को जीत पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने रहमान की सरकार को ‘डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और इनक्लूसिव बांग्लादेश’ का समर्थन देने का आश्वासन दिया।
