भारत मंडपम में AI समिट के यूथ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन पर सियासत..
दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर राजनीति गरमा गया है।
शुक्रवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शर्मनाक घटना के दौरान कपड़े उतारकर नग्न हो जाने वाले और टी-शर्ट लहराते हुए तथा भारत-अमेरिका टैरिफ समझौते की निंदा करते हुए नारे लगाने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह पूरी तैयारी के साथ आया था। इनमें से चार को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी को चेहरे की पहचान तकनीक की मदद से खोजा जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी मोदी जी का विरोध करते-करते देश विरोधी पार्टी हो गई है। उनके नेता राहुल गांधी विदेशी एजेंट की जाल में फंस चुके हैं, वह जॉर्ज सोरोस के एजेंट है। जब कभी मौका आता है अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं।’
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने शुरुआत में काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम परिसर में घुसने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्हें आशंका हुई कि गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान काले छाते पकड़े जा सकते हैं| इसके बाद आरोपियों ने अपना प्लान बदलते हुए टी-शर्ट पर प्रिंटेड स्टिकर लगवाने का फैसला कियाफिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये स्टिकर कहां प्रिंट कराए गए थे और इस पूरी साजिश में कौन-कौन शामिल था|
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह आयोजन भाजपा का नहीं, बल्कि भारत सरकार का था। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत को एआई क्षेत्र में उभरते वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है, लेकिन कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को बदनाम करने का “बेहद शर्मनाक तरीका” अपनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की “भारत विरोधी मानसिकता” एक बार फिर उजागर हो गई है और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता जवाब देगी।
