सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी:क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी हस्तियों तक ने की शिरकत…
भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। शादी समारोह मुंबई में हुई। उन्होंने सानिया चंडोक संग शादी रचाई और वेडिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्यों के अलावा मित्रगण और क्रिकेट जगत की कुछ जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन ने सानिया को गले लगाया और इस क्षण को देख सचिन तेंदुलकर अपनी मुस्कुराहट छिपा नहीं पाए।
शादी के समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। शादी समारोह में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और जय शाह पहुंचे।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए। वहीं, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे।शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे।दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी।
सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी।
