कहां के सुल्तान के महल में जड़ा है 22 कैरेट का सोना ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
ब्रुनेई ने हाल ही में अपना नेशनल डे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर हम आपको वहां के सुल्तान हसनल बोलकिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी गिनती दुनिया के रईस सुल्तानों में होती है। उनके पास करीब 1 हजार 3 सौ 63 अरब रुपए की दौलत है। हसनल सोने से जड़े महल में रहते हैं, जिसका नाम इस्ताना नुरुल इमान है। ये ब्रुनेई की कैपिटल सिटी बंदन सेरी बेगावन में नदी के किनारे पर मौजूद है।
फैक्ट्स एंड डीटेल्स डॉटकॉम की मानें तो इस्ताना नुरुल इमान पैलेस 20 लाख स्क्वेयर फीट एरिया में बना है। साल 1984 में बने इस पैलेस पर करीब 2 हजार 3 सौ 87 करोड़ रुपए का खर्च आया था। करीब 1 हजार 7 सौ 88 कमरों वाले इस पैलेस का डोम 22 कैरेट सोने से जड़ा था। इसमें 257 तो सिर्फ बाथरूम हैं।
सुल्तान के इस महल को बीजिंग के फॉरबिडेन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पैलेस माना जाता है। इसमें 110 कारों का गैरेज, पोलो में इस्तेमाल होने वाले 200 घोड़ों के लिए एयरकंडीशन्ड स्तबल और 5 स्विमिंग पूल हैं। यहां मौजूद बेन्क्वेट हॉल में करीब 5000 से ज्यादा गेस्ट्स एक साथ बैठ सकते हैं।
इस पैलेस के बड़े साइज के चलते ही इसमें 51 हजार लाइट बल्ब लगे हैं। साथ ही 44 सीढ़ियां और 18 एलिवेटर्स भी लगे हैं। ब्रुनेई सरकार के स्टेट फंक्शंस में सुल्तान गेस्ट्स के लिए इसी पैलेस का इस्तेमाल करते हैं। साल में एक बार रमजान का महीना पूरा होने पर इस पैलेस को पब्लिक के लिए खोला जाता है।