भारत में अबतक 62 लोग करोना के ग्रास बने
लालकिला पोस्ट डेस्क
देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक इस वायरस से 2547 लोगों के संक्रमित होने की खबर है जबकि 62 लोगों की जान चली गई है। अब तक जो अपडेट है वह इस प्रकार है -देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2547 हुई, अब तक 62 लोगों ने तोड़ा दम,दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 386 हुई। पिछले 24 घंटों में कोरोना से देश में 12 मौत हो चुकी हैं, मरने वालों में कुछ तबलीगी जमात के भी लोग शामिल हैं। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 125 केस आए सामने, जिसमें 3 मरे और 11 डिस्चार्ज हुए।आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए। राज्य में कुल 161 पॉजिटिव माम।राजस्थान के भीलवाड़ा में पिछले 3 दिनों में कोरोना का कोई केस नहीं आया।मुंबई में 5 दिन के बच्चे ने कोरोना वायरस को मात दी है
राजस्थान में 2 इटैलियन नागरिक और 16 जमाती समेत अब तक 140 कोरोना के केस सामने आया।हिमाचल में दिल्ली के जमात में हिस्सा लेने वाले मंडी के 3 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।मुख्तार अब्बास नकवी ने बतया कि देश के 16 हज हाउसों को कोरोना क्वारंटीन केंद्रों में बदला गया। उत्तराखंड में 3 नए मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 386 हुई। संक्रमित मरीजों में 259 मरकज के लोग में कोरोना पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 58 विदेशी कोरोना संक्रमित मामले समाने आए हैं। इसके अलावा 38 अन्य लोग जिन्हें विदेशों से कोरोना का संक्रमण हुआ है। इसके साथ ही आज 2 और मरीज की मौत के बाद दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
