सोनिया-प्रियंका से जुड़ा एक ऐसा दुर्भाग्य जिसे आप नहीं जानते होंगे ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
देश को लेकर गांधी परिवार का बलिदान किसी से छिपा नहीं है। यां हूं कहें कि गांधी परिवार के बिना इस देश की सियासत कुछ भी नहीं, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। लेकिन कहते हैं न कि कब कौन सा दुर्भाग्य किसके साथ जुड़ जाए, ये किसी को पता नहीं होता है। आज हम आपको कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी से जुड़े अजीब दुर्भाग्य के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी के बाद जब सोनिया गांधी ससुराल आईं, उस वक्त इंदिरा गांधी का एक भरा पूरा परिवार था। लेकिन सोनिया गांधी के आने के कुछ समय बाद संजय गांधी का निधन एक प्लेन हादसे में हो गया। इसके बाद साल 1984 में, उनकी सास यानी राजीव गांधी की मां इंदिरा गांधी की उनके खुद के सुरक्षा गार्डों ने हत्या कर दी। इसके करीब 7 साल बाद एक ऐसी घटना हुई, जिससे सोनिया गांधी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तमिलनाडु के पेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान राजीव गांधी को बम से उड़ा दिया गया।
कुछ ऐसा ही हादसा सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी के साथ भी हुआ। साल 1997 में प्रियंका की शादी वाड्रा परिवार में हुई। इसके बाद यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ, जैसा दशकों पहले सोनिया गांधी के साथ हुआ था। रॉबर्ट वाड्रा के भाई, भाभी और पिता की मृत्यु हो गयी। साल 2001 में दिल्ली-जयपुर पर सड़क दुर्घटना वाड्रा की भाभी की मौत हो गई। इसके बाद साल 2003 में उनके भाई रिचर्ड वाड्रा ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद साल अप्रैल 2009 में रॉबर्ट के पिता की लाश उनके दक्षिण दिल्ली गेस्ट हाउस में पंखे से लटकते हुए मिले। हालांकि ये घटनाएं महज एक इत्तेफाक है, इसके अलावा कुछ भी नहीं।