समुद्र में क्यों डूब गया वेश्याओं और शराब के लिए बदनाम शहर ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
समुद्र में पूरी तरह समा चुका ये शहर है जमैका का पोर्ट रॉयल। किसी जमाने में ये दुनिया का सबसे हलचल भरा शहर हुआ करता था। ये समुद्र लुटेरों का गढ़ हुआ करता था। ये शहर यहां की शराब और वेश्याओं की वजह से ये पूरी दुनियां में बदनाम भी थी।
सालों पहले साइंटिस्ट ने जब समुद्र के नीचे खोज शुरू की जिसमें इस शहर को ढूंढ निकाला गया। इस शहर का काफी क्षेत्र आज भी पानी के नीचे सुरक्षित है। माना जाता है कि साल 1692 में आए एक विनाशकारी भूकंप की वजह से ये शहर एक झटके में समंदर में समा गया था। इसी के साथ लाखों लोगों की यहां जल समाधि बन गई थी।
माना जाता है कि इस आइलैंड की खोज स्पेन के लोगों ने साल 1518 में की थी, लेकिन बाद में यहां अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया था। यहां अंग्रेज और दूसरे देशों के समुद्री लुटेरों के बीच व्यापार चलता था। यहां अंग्रेज मानव तस्करी, शराब, सोना-चांदी और वेश्याओं के माध्यम से पैसा कमाते थे। यहां के गोरख धंधों की वजह से पोर्ट रॉयल को Sin City ‘पाप का शहर’ नाम से भी जाना जाने लगा था। यहां होने वाले गोरख धंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां का गर्वनर भी एक समुद्री लुटेरे को बना दिया गया था। सिन सिटी के अवशेष आज भी समुद्र के 40 फीट नीचे मौजूद हैं।