भारत में कहां हर घर में पाला जाता है कोबरा सांप ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
भारत में प्राचीन काल से ही सापों की पूजा की जाती है। सांप भगवान शिव का एक रूप माना जाता है, लेकिन फिर भी आम तौर पर लोगों को सांप को पालते नहीं हैं। लेकिन यहां के लोग अपने घरों में गाय, भेड़, बकरी, भैंस और कुत्ता नहीं, बल्कि जहरीले कोबरा सांप को पालते हैं। ये सुनने में आपको बेहद अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है।
दरअसल, महाराष्ट्र के सोलापुर में एक गांव ऐसा है, जहां लोगों की दोस्ती सांपों से है। यहां के हर घर में कम से कम एक कोबरा पाला जाता है। महाराष्ट्र के शेतफल नाम के गांव में सांप ऐसे पाले जाते हैं, जैसे कुत्ता या बिल्ली हों। हैरानी की बात तो ये कि ये सांप लोगों को कोई हानी नहीं पहुंचाते हैं। हर साल इस अनोखे गांव को देखने सैकड़ों लोग जाते हैं। आज तक इस गांव से किसी को सांप के काटने की खबर भी नहीं आई है।
इतना ही नहीं यहां बकायदा सांपों के कई मंदिर है, जहां सापों की पूजा की जाती हैं। यहां किसी भी सांप को मारा नहीं जाता। यहां के लोग कहते हैं कि शायद इसीलिए आज तक किसी को यहां सांप ने नहीं काटा। यहां के स्कूल, कॉलेज के अलावा पब्लिक प्लेस पर भी सांप घूमते दिखाई देना बिलकुल आम बात है। इतना ही नहीं, छोटे बच्चे भी यहां आपको आसानी से सांपों के साथ खेलते नजर आ जाएंगे। इस गांव में मकान पक्का हो या कच्चा, हर घर में यहां सांपों के रहने के लिए जगह बनाई जाती है। यहां अधिकतर घर कच्चे हैं, लेकिन घरों की छत पर छेद में सांपों के बैठने के लिए जगह होती है।