भारत में कहां-कहां अपने ही नागरिकों का जाना है मना ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
अगर आपने अमिताभ बच्चन की मर्द फिल्म देखी होगी, तो शायद आपको वो सीन और डायलॉग भी याद होगा जिसमें कुत्तों और भारतीयों को अंग्रेजों के होटल में जाने पर रोक दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आज भी देश में 5 ऐसी जगहें हैं, जहां भारतीयों के जाने पर ही पाबंदी है। खास बात ये है कि इन पांचों जगों के मालिक इंडियन ही हैं, फिर भी यहां सिर्फ विदेशियों को ही जाने की अनुमति है।
नंबर एक- हिमाचल प्रदेश के कसोल में एक कैफे है। इसे लेकर 2015 में विवाद हुआ था। यहां के मालिक ने भारतीयों को खाना सर्व करने से मना कर दिया था। बताया जाता था कि कैफे के बाहर भी बोर्ड लगा दिया गया था कि भारतीय लोग यहां प्रवेश नहीं कर सकते।
नंबर दो- बंगलुरू का ये होटल खासकर जापानी लोगों के लिए था। इसको लेकर शिकायत की गई थी होटल का स्टाफ भारतीयों को नहीं आने देता। हालांकि बाद में नस्लीय भेदभाव करने की वजह से ग्रेटर बंगलुरू सिटी कॉरपोरेशन ने इसे बंद करवा दिया।
नंबर तीन- डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक चेन्नई में एक होटल है, जहां केवल उन्हीं कस्टमर्स को आने दिया जाता है, जिनके पास विदेशी पासपोर्ट होता है। भारतीयों को होटल में न आने देने के नियम को यहां सख्ती से लागू किया गया है।
नंबर चार- गोआ में कई समुद्री बीचेज पर भारतीयों का जाना मना है। ये सभी बीच विदेशियों के लिए रिजर्व्ड हैं। भारतीयों को प्रतिबंधित करने का कारण दिया गया है कि यहां आने वाले विदेशी पर्यटक नहीं चाहते है कि उन्हें बिकनी में देखकर भारतीय सीटी मारें या फिकरे कसें।
और नंबर पांच- गोआ की तरह पुडुचेरी में भी ऐसे बीच हैं, जहां भारतीयों को नहीं आने दिया जाता। यहां के ये रेस्टोरेंट्स और रिजर्व बीच केवल विदेशियों के लिए हैं। यहां जाना है तो विदेशी पासपोर्ट दिखाइए और बीच पर जमकर मस्ती कीजिए।