बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती का यूपी में अकेले लड़ने का फैसला…
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है| मायावती ने कहा है कि BSP यूपी विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी|हमारे साथ जनता है और आगामी चुनाव में इसका असर परिणाम में भी बदलता दिखेगा|
मायावती ने पिछले महीने अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए एक बड़ी बैठक की थी|उस बैठक से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भविष्य में गठबंधन को लेकर वो फ़ैसला इस आधार पर लेंगी कि कोई दल जब उन्हें सवर्ण वोट ट्रांसफर कराने की गारंटी दे|
मायावती ने जब सवर्ण वोट ट्रांसफर कराने की बात कही तो राजनैतिक विशेषज्ञों ने कहा कि मायावती का इशारा बीजेपी की तरफ़ था| ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी में सवर्ण वोट कभी कांग्रेस के साथ थे और वर्तमान में सवर्णों के वोट का बड़ा हिस्सा बीजेपी के पक्ष में खड़ा दिखाई देता है|
