आखिर कैसे सिर्फ चंद घंटों में बूढ़ी क्यों हो गई जवान लड़की ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
जवान लड़की पर एकाएक बुढ़ापा आ गया। देखते ही देखते सुंदर और जवान लड़की एक बूढ़े में बदल गई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये सब कैसा हुआ। तो हम आपको बता दें कि ऐसा किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि एक मेकअप आर्टिस्ट के कमाल की वजह से हुआ।
इस आम सी दिखने वाली लड़की को बूढ़ा बनाने का श्रेय मेकअप आर्टिस्ट नील गोर्टन को जाता है। नील ने इस लड़की के चहरे पर ऐसा मेकअप किया, जिसे जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया। मेकअप किए जाने के दौरान एक के बाद एक तस्वीरें ली गई।
नील ने इस मेकअप के लिए एक खूबसूरत मॉडल को चुना था। लेकिन अब इस मॉडल का असली चेहरा पहचानना नामुमकिन है। इस मेकअप के लिए स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया था। अब देखिए क्या से क्या बन गई ये खूबसूरत मॉडल। क्यों कर दिया न इस मेकअप ने कमाल।