मरने के बाद भी शरीर में कौन से बदलाव होते रहते हैं ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
मौत एक ऐसा रहस्य है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता। मरने के बाद हमारी आत्मा और जीवन को लेकर तरह-तरह की मान्यताएं हैं। हालांकि साइंस की नजर में मौत के बाद भी शरीर में 5 बदलाव चलते रहते हैं। आज हम आपको मृत शरीर में होने वाले उन्हीं बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं मौत के बाद शरीर में होने वाले उन बदलावों के बारे में।
नंबर एक- जीवित रहते हैं त्वचा के सेल
मौत के बाद ब्लड सर्कुलेशन रुकने के चलते दिमाग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, जिससे सबसे पहले मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है। लेकिन बावजूद इसके स्किन के कई सेल्स काम करते रहते हैं। कई सेल्स कुछ दिन में मर जाते हैं, लेकिन कुछ सेल्स कुछ दिन तक जीवित रह सकते हैं।
नंबर दो- बदलने लगता है शरीर का रंग
मरने के बाद हर मृत शरीर का रंग तेजी से बदलने लगता है। सबसे पहले खून का प्रवाह रुकते ही बॉडी का रंग नीला पड़ने लगता है। इसके बाद खून पानी में बदलने लगता है। शरीर का रंग पीला पड़ने लगता है।
नंबर तीन- डाइजेस्टिव सिस्टम
शरीर के अंदर कई तरह के ऐसे सूक्ष्म जीव होते हैं, जो किसी भी व्यक्ति के मर जाने के बाद भी शरीर में जीवित रहते हैं। इनमें पैरासाइटिक भी होते है, जो भोजन को डाइजेस्ट करने में मदद करते हैं। मौत के बाद भी ये आंतों में जीवित रहकर काम करते रहतें है, जिससे शरीर में गैस बनती है और कई बार मौत के बाद शरीर फूलने लगता है।
नंबर चार- बालों के बढ़ते दिखना
कई धर्मों में मौत के बाद शरीर को दफना दिया जाता है। अक्सर सुनने में आता है कि शव के बाल पहले से लबें हो गए है। पर ये पूरी तहर सच नहीं है। ये कुछ हद तक ही वृद्धि करते हैं। बाकि त्वचा के खिच जाने के कारण भी ज्यादा लंबे महसूस होने लगते हैं।
नंबर पांच- नाखून का बढ़ना
मौत के बाद नाखूनों की ग्रोथ की बातें भी सामने आती हैं। लेकिन ये ग्रोथ शरीर के अंदर होने वाले परिवर्तन से नहीं, बल्कि चमड़ी के खिंचाव के कारण बढ़ी हुई दिखाई देती है, ठीक बालों की तरह।