इस होटल में जिंदा लोगों का आना मना है ? इस होटल में आखिर सिर्फ मुर्दों को क्यों मिलती है एंट्री ? जानिए

लालकिला पोस्ट डेस्क
आमतौर पर किसी की मौत के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां मरने के बाद लोगों को कब्रिस्तान नहीं, बल्कि 5 स्टार होटल में ले जाया जाता है। इस होटल में शवों को ऐसी सर्विस दी जाती है, जो जिंदा लोगों को भी नसीब नहीं होती।
जी हां, ऐसा होता है जापान में। जहां के Lastel Corpse नाम के इस 5 स्टार होटल में जिंदा नहीं, बल्कि मरे लोग रहते हैं। उन्हें यहां तरह तरह की सर्विस भी दी जाती है। मरे शख्स के परिवार के लोग उन्हें यहां दफनाने से पहले लेकर आते हैं। ऐसा इसलिए क्यों जापान में कई जगहों पर कब्रिस्तान की कमी हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को कब्र को चार दिन पहले से बुक करवाना पड़ता है।

किसी व्यक्ति के मर जाने के बाद जल्द ही उसकी बॉडी सड़ने लगती है। ऐसे में इस होटल में मृत शरीर को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है। इस होटल में सफाई, बढ़िया कमरा और फ्रीजर जैसी सुविधा देकर मृतक की देखभाल की जाती है। इस होटल में एक बार में 18 मृत मेहमान रखे जाते हैं। जब तक कि उन्हें कब्र में जगह नहीं मिल जाती। इस होटल में अपने परिजन को रखने के लिए 12000 येन यानि करीब 7000 रुपए देने होते हैं।