हमेशा फिट रखने वाले फूड्स कौन-कौन से हैं ? हमेशा फिट रखने वाले 5 सुपरफूड्स के बारे में जाने…

लालकिला पोस्ट डेस्क
इंसान खुद को फिट रखने के लिए न जाने कौन-कौन से जतन करता है। लेकिन बावजूद वो इसके अपने आपको पूरी तरह फिट नहीं रख पाता है। लेकिन आज हम आपको वैसे सुपर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ आपको फिट रखेंगे, बल्कि आपका वजन भी नियंत्रित करेंगे। तो आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में।

नंबर एक- अंडे
अंडे ना सिर्फ हाई प्रोटीन के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अंडों में जरूरी न्यूट्रिशंस और हेल्दी फैट भी होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। ये लो कैलोरी से भरपूर होता है। अगर आपको वजन कम करना है, तो आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। रिसर्च की मानें तो वजन कम करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को अंडे खाने चाहिए, क्योंकि इससे कई घंटों तक भूख नहीं लगती।

नंबर दो- सेब
ये तो आपने सुना ही होगा एक सेब न सिर्फ कई बीमारियों से बचाता है, बल्कि डॉक्टर से भी दूर रखता है। ऐसे में रोजाना एक सेब खाकर हेल्दी रहा जा सकता हैं। इसमें जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स और डायटरी फाइबर्स होते हैं। सेब खाने से हार्ट डिजीज, डायबिटीज, कैंसर, स्ट्रो्क और ब्रेन डिजीज से बचा जा सकता है।

नंबर तीन- पालक
पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां, जो कि बीटा कैरोटिन से भरपूर हैं का सेवन करने से कैंसर और हार्ट डिजीज से बच सकते हैं। लो फैट वाली ये सब्जियां कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती हैं। इनमें न्यूट्रिशंस भी खूब होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

नंबर चार- बेरी
ब्लैकबेरी, ब्लूइबेरी, रसबेरी ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट डिजीज़ और कैंसर जैसी बीमारियों से ना सिर्फ बचाता है, बल्कि उनसे उबरने में भी मदद करते हैं। बेरी में विटामिन सी और फाइबर होते हैं जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।

और नंबर पांच- ग्रीन टी
ग्रीन टी को हेल्दी प्लांट्स में से एक गिना जाता है। इसे एंटीऑक्सीडेंट्स का पॉवर हाउस कहा जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सब्जियों और फलों से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ये बॉडी के सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और वजन को नियंत्रित करता है।