चीन का ये शीशे का पुल ही नहीं ये पांच और पुल भी हैं बेहद खतरनाक !

लालकिला पोस्ट डेस्क
चीन में शीशे के तले वाले पुल का उद्घाटन हो गया है, इसे दुनिया के खतरनाक पुलों में भी शुमार किया जा रहा है। इसके अलावा भी दुनियाभर में कई ऐसे पुल हैं, जो सफर करने के लिहाज से बेहद खतरनाक है। तो चलिए चलते हैं ऐसे ही डराने वाले पुलों की सैर पर।
नंबर एक- शीशे का पुल
चीन ने हेबेई प्रांत के शिजियाझुआंग शहर में जमीन से 218 मीटर ऊपर बने खतरनाक कांच के पुल का निर्माण किया है। ये दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल बताया जा रहा है। इस पुल की चौड़ाई दो मीटर है। इसमें 1077 पारदर्शी शीशे लगे हैं, जो चार सेंटीमीटर मोटे हैं। शीशे का कुल वजन करीब 70 हजार किलो है। ये दुनिया के खतरनाक पुलों में से एक माना जा रहा है। हालांकि इस पुल की क्षमता करीब 2000 लोगों का भार उठाने की है।
नंबर दो- लांगजियांग ग्रैन्ड ब्रिज
चीन में ही एशिया का सबसे लंबा और सबसे डराने वाला सस्पेन्सन ब्रिज है, जिसका नाम लांगजियांग ग्रैन्ड पुल है। युन्नान प्रान्त में लांगजियांग नदी पर बने इस पुल को बनाने में 5 साल का समय लगा है। इस पुल की लंबाई 8 हजार फुट और ऊंचाई 920 फुट है। इस पुल को बनाने में करीब 151 मीलियन पाउन्ड का खर्च आया है।
नंबर तीन- यी सन सिन ब्रिज दक्षिण कोरिया
साउथ कोरिया का यी सन सिन ब्रिज दुनिया का पांचवा सबसे लंबा पुल है, जो साल 2007 में बनना शुरू हुआ और 2012 में बन कर तैयार हुआ। 1,545 मीटर लंबे इस पुल का नाम दक्षिण कोरिया के एक बहादुर एडमिरल के नाम पर रखा गया था।
नंबर चार- एगुइले डु मिडी ब्रिज फ्रांस
फ्रांस के एल्प्स में बना ये पुल अच्छे से मजबूत दिल वाले को थोड़ा सहमा देता है। इसकी ऊंचाई 12,500 फीट है। इस पुल तक पहुचने के लिए हवा में झूलती हुई केबल कार से 9,200 फीट की दूरी तय करनी होती है, जिसमें तकरीबन 20 मिनट लगते हैं।
और नंबर पांच- हुसैनी हैंगिग ब्रिज पाकिस्तान
पाकिस्तान में बना ये रस्सियों का झूलता पुल एशिया का सबसे खतरनाक हैंगिग ब्रिज माना जाता है। इस पुल में लगी रस्सियां और लड़की 2011 के मानसून में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस पुल को पार करने के लिए आपको अपना दिल मजबूत रखना होगा।