दुनिया का ऐसा शहर जहां दो महीने तक नहीं होता दिन ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रूस में ऐसा ही एक शहर है वोस्तोक आईलैंड, जहां ठंड के कई रिकॉर्ड बने। साल 2015 के अगस्त महीने में यहां का टेंपरेचर —89.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। हालांकि रूस का वोस्तोक ही ऐसा इलाका नहीं है, जहां खून जमा देने वाली ठंड पड़ती है। रूस में ऐसी कई जगहे हैं, जहां जाने से पहले पर्यटकों को भी कई बार सोचना पड़ जाता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं ‘डिक्सन’ आईलैंड की।
कारा समुद्र के पास बसा ये आईलैंड रूस के खूबसूरत आईलैंड्स में से एक है। 17वीं शताब्दी तक इसे ‘डॉल्गी’ और ‘कुजकिन’ नाम से जाना जाता था। लेकिन, 1875 में यहां एक फेमस स्वीडिश बिजनेसमैन ऑस्कर डिक्सन पहुंचे। डिक्सन को ये जगह काफी पसंद आई। और उन्होंने धीरे-धीरे इस पूरे आईलैंड का कायाकल्प कर दिया। इसी वजह से डिक्सन की मौत के बाद इस आईलैंड का नाम ‘डिक्सन’ रख दिया गया।
खनिज और पेट्रो केमिकल्स से भरपूर इस आईलैंड को सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जर्मन सैनिकों ने जमकर बमबारी कर आधे से ज्यादा आईलैंड को तबाह कर दिया था। इसके बाद इसे फिर से बसाया गया। सिर्फ 1000 की आबादी वाले इस आईलैंड में एयरपोर्ट भी है।