सिर्फ 10 दिनों तक खाएं जीरे के कुछ दाने, होंगे अचूक फायदे ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको जीरा खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जीरा शरीर के सभी अंगों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप रोज जीरे के कुछ दानें अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको इसके कई फायदे मिलेंगे। कुछ परेशानियां तो ये तुरंत ही खत्म कर देता है। 10 दिन तक इसे खा लेने से कई फायदे मिलने शुरू हो जाते हैं। जीरे में छिपे कई तरह के गुण से हमारी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जीरे के अद्भुत गुण इसे न केवल भारतीय भोजन के मसाले का अहम हिस्सा बनाते हैं। तो आइए जानते हैं इसके 5 अचूक फायदे के बारे में।
नंबर एक- इसमें त्वचा संबंधी बीमारियों जैसे एग्ज़िमा और सोराइसिस को ठीक करने के गुण होते हैं। इसलिए इसे खाया भी जाता है और इसका लेप भी लगाया जाता है।
नंबर दो- जीरे में विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है। जिससे ये त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है। ये त्वचा पर होने वाले एजिंग के असर को कम करता है।
नंबर तीन- हथलियों में कुछ गर्मी महसूस हो रही हो तो जीरे को पानी में उबालकर ठंडा करके प्यास लगने पर पीने से आराम हो जाता है।
नंबर चार- जीरे का नियमित इस्तेमाल शरीर की शोधन करने की प्रक्रिया को तेज करता है और रक्त की गंदगी के कारण होने वाले कील, मुंहासों और फुंसियों से मुक्ति मिल जाती है।
और नंबर पांच- आयुर्वेद के मुताबिक ये गैस और वात को खत्म करता है। ये मासिक धर्म की खराबी और कब्ज में भी ये बहुत लाभदायक है। इसके अलावा जीरा पाचनतंत्र को भी दुरुस्त करता है, इसलिए इससे पेट की समस्या ठीक होती है।