दही के साथ इन चीजों को खाना आपको भारी पड़ सकता है !

लालकिला पोस्ट डेस्क
वैसे तो दही बेहद फायदेमंद होता है इसे कैल्शियम से लेकर लेटिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप इसे सही ढंग से खाते हैं तो ये आपको बेहद फायदा पहुंचाएगा। डाइजेशन सुधारने के लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं। गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा लोग दही और उससे बनी हुई चीजें खाते हैं। लेकिन दही को कुछ चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। इनको साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन निकलने लगते हैं। जिससे पेट गड़बड़ होने से लेकर उल्टी आना, जी मचलाना जैसे रिजल्ट देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी दही के साथ नहीं खाना चाहिए।
नंबर एक- उदड़ की दाल के साथ
उदड़ की दाल के साथ दही खाने से ये जहर बन जाता है। इसे भूलकर भी साथ में नहीं खाना चाहिए।
नंबर दो- केले के साथ
केले के साथ दही लेने को भी मना किया गया है। अगर आप केले के साथ दही खाते हैं, तो आपकी बॉडी पर इसका उल्टा असर होता है। अगर खाना ही है तो 2 घंटे बाद इसे खाना चाहिए।
नंबर तीन- इडली डोसे के साथ दही
वैसे तो इडली बनाने के लिए ही दही का यूज किया जाता है। लेकिन अगर दोनों को साथ में खाया जाए तो ये भी नुकसान करता है।
नंबर चार- चीज के साथ दही
चीज के साथ दही नहीं खाना चाहिए ये। आयुर्वेद में इन दोनों को साथ में खाने को बिलकुल मना किया गया है। इनको साथ में लेने से वॉडी पर निगेटिव असर होता है।
और नंबर पांच- आम के साथ दही
गर्मियों में ये दोनों चीजें बहुत आम है। लेकिन आपको दही के साथ आम नहीं खाना है। अगर आप इन दोनों को साथ में खाते हैं, तो आपकी बॉडी में टॉक्सिन बन जाएंगे। क्योंकि इन दोनों की तासीर एक दूसरे से उल्टी होती है। दही ठंडा माना जाता है, वहीं आम गर्म होता है।