किस देश में कम उम्र की लड़कियों को जबरन बनाया जाता है मां ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
दुनिया में कई ऐसे काम किए जाते हैं, जो गैरकानूनी होते हैं। ये गैरकानूनी काम कानून की नजर से बचकर किया जाते हैं। लेकिन जिस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो तो यहां खुलेआम किया जाता है। जबकि पूरी दुनिया की नजर में वो घोर अपराध है। इससे घृणित काम कोई और हो भी नहीं सकता।
जी हां हम बात कर रहे हैं, नाइजीरिया की, जहां कम उम्र में ही लड़कियों को जबरन मां बनने के लिए मजबूर किया जाता है। यहां की कम उम्र की लड़कियों के साथ होने वाले जानवरों से भी बुरा बर्ताव को जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां पर कुछ ऐसी जगह हैं, जहां ऐसे घिनौने काम को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है। इनके निशाने पर होती है कच्ची उम्र की लड़कियां। इनके बारे में सोचने भर से शर्म और घृणा आने लगती है।
दूसरे शब्दों में आप ये कह सकते हैं कि इस अफ्रीकी देश में बच्चा पैदा करने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं। यहां कम उम्र की अफ्रीकी और विदेशी लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किए जाते हैं। इतना ही नहीं कम उम्र की लड़कियों से पैदा होने वाले बच्चों को ऐसे लोगों को बेच दिया जाता है, जिनके बच्चे नहीं होते हैं। नाइजीरिया में इस घिनौने काम को ‘बेबी फार्मिंग’ कहा जाता है।
इतना ही नहीं जब लड़कियां प्रेग्नेंट होती हैं तो उन लड़कियों को बंदूकों के सांये में रखा जाता है। ये घिनौने काम अनाथालय और अस्पतालों की दीवारों में कैद लड़कियों के साथ किए जाते हैं। इस धंधे में उन लड़कियों को धकेला जाता है, जो गरीब होती है या जो मजबूरी में काम करने को राजी हो जाती हैं। नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी होने की वजह से ये लड़कियां अबॉर्शन भी नहीं करा सकती। इसी बात का फायदा उठा कर बेबी फार्मिंग का काम किया जाता है। बच्चा अगर लड़का हो तो उसे बेचकर 5 हजार डॉलर और लड़की होने पर 4 हजार मिल जाते हैं।