इस दादी की खूबसूरती का राज जानकर हैरान रह जाएंगे

लालकिला पोस्ट डेस्क
तस्वीरों में दिख रही इस खूबसूरत महिला का नाम है जीना स्टुअर्ट, जिसे दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी मां कहा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहने वाली जीना स्टुअर्ट के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। वो पिछले साल दादी भी बनी हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि उनकी उम्र पर कोई भी यकीन नहीं कर पाता कि वे 48 साल की हैं। जीना ने इस साल मिस्ट ऑस्ट्रेलिया कॉन्टेस्ट में भाग लेकर 18 साल की मॉडल्स को भी चुनौती दी है। इतना ही नहीं उन्हें मिस ऑस्ट्रेलिया 2018 का टाइटल जीतने का भी पूरा भरोसा है।
जीना की मानें तो उनकी खूबसूरती पूरी तरह से नेचुरल है। उन्होंने कभी कोई सर्जरी नहीं कराई है। जीना ने कहा कि वे लंबे समय से पीने के पानी का ध्यान रख रही हैं। वे ऐसी कोई भी पानी की बॉटल का इस्तेमाल नहीं करती जिसमें BPA (बिस्फिनॉल, एक तरह का केमिकल) हो। ये केमिकल कई तरह से शरीर को प्रभावित करता है। इसके अलावा वे सिर्फ अलकलाइन पानी ही पीती हैं।
जीना के मुताबिक उन्होंने स्किन पर लगाने के लिए आजतक कोई भी केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल नहीं किए। वो अपने बालों के लिए ऑर्गेनिक नारियल का तेज इस्तेमाल करती हैं और एक ऑर्गेनिक मॉस्चुराइजर इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा कुछ भी नहीं। जीना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इनकी 66 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर जीना अपने ग्लैमरस फोटोज शेयर करने के साथ-साथ हेल्थ एंड ब्यूटी टिप्स भी देती हैं। यहीं उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी कहा जाने लगा है।