इस रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए बहुत बड़ा कलेजा चाहिए ! इस रेस्टोरेंट में वेटर नहीं भूत-प्रेत परोसते हैं खाना !

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे जहां वेटर नहीं, बल्कि भूत-प्रेत खाना परोसते हैं। यहां लोग लाशों के बीच खाना खाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा रेस्टोरेंट है कहां?
तो आपको बता दें कि ये हॉन्टेड रेस्टोरेंट है स्पेन में। इस रेस्टोरेंट का नाम ‘ला मासिया एंकांटडा’ है। ये बहुत ही डरावना रेस्टोरेंट है। हालांकि असल यहां में कोई भूत प्रेत नहीं होता, बल्कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी भूत प्रेत बनकर लोगों को खाना सर्व करते हैं। यहां आने वाले ग्राहकों का स्वागत खून से सने चाकूओं से होता है।
इस रेस्टोरेंट में जो भी खाना खाने आता है, उसे डराने का हर संभव प्रयास किया जाता है। इस रेस्टोरेंट का शो 3 घंटे चलता है। यहां 60 सीटें हैं और खाना खाने के लिए आपको पहले से ही बुकिंग करवानी होती है। इस रेस्टोरेंट में दिल और अस्थमा के मरीजों का आना मना है। साथ ही यहां गर्भवती महिलाओं और विकलांगों का प्रवेश भी वर्जित है। यहां 14 साल के नीचे के बच्चे भी यहां खाना खाने का आनंद नहीं उठा सकते हैं।
दो देखा आपने। कितना अजूबा है दुनिया का से हॉन्टेड रेस्टोरेंट। जिन लोगों को हॉन्टेड चीजों में इंट्रेस्ट है, उनके लिए ये रेस्टोरेंट एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आपमें भी हिम्मत है, तो एक बार तो इस रेस्टोरेंट में खाना बनता है।