IND vs ENG Semi Final: सेमीफाइनल में भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर,भारत ने इंग्लैंड को 254 का टारगेट दिया….
सेमीफाइनल मैच में भारत ने 253 बना दिए हैं. इंग्लैंड को फाइनल में जाने के लिए रिकॉर्ड टारगेट चेज करना होगा. संजू सैमसन ने 89 रन बनाए...
टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने 253 रन बना दिए हैं। यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों का सबसे बड़ा स्कोर है।
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। टीम ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। टीम इंडिया के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 256 रन है। जोकि टीम ने इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था।
टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स, आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।
भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने 2012 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205 रन बनाए थे। भारत और वेस्टइंडीज ही ऐसी 2 टीम हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में 200 से बड़ा स्कोर बनाया है।
