India T20 WC Champion: पीएम मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन भारत को दी बधाई, कहा- ‘इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया’…
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया की इस उपलब्धि ने हर भारतीय को गर्व और जोश से भर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और कहा कि इस जीत ने हर भारतीय को गर्व और खुशी से भर दिया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘चैंपियन. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया.’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘क्या शानदार जीत है… विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम. पूरे टूर्नामेंट में आपके असाधारण प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है। हर भारतीय को गर्वित करने के लिए पूरी टीम को बधाई.’
