सिर्फ एक सेब से आप दूर कर सकते हैं कई गंभीर बीमारियां !

लालकिला पोस्ट डेस्क
An apple a day keeps a doctor away, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सिर्फ एक सेब खाकर कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक एक मीडियम साइज के एप्पल में करीब 90 ग्राम कैलोरी, 4 ग्राम फाइबर और 10 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। एक रिसर्च के मुताबिक सेब में क्वर्सेटिन होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इतना ही नहीं इससे हार्ट प्रॉब्लम से भी बचाता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स जोड़ों का दर्द और खून की कमी दूर करने में भी फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं एक सेब के सेबन से होने वाले 6 बड़े फायदे के बारे में।
नंबर एक- रोज एक सेब खाने से लंग्स फंक्शंस सुधरते हैं। जिससे अस्थमा की बीमारी का खतरा टलता है।
नंबर दो- हर दिन एक सेब खाने से लंग कैंसर का खतरा भी नहीं रहता है।
नंबर तीन- एक सेब रोज खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी टलता है।
नंबर चार- रोज एक सेब खाने से क्रोनिक ओब्सट्रक्टिव पलमोनरी बीमारी का खतरा कम होता है।
नंबर पांच- हर दिन एक सेब के सेवन से ब्रेन फंक्शंस सुधरते हैं। इससे मेमोरी पावर बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
और नंबर छह- रोज एक सेब खाने से कॉलेस्ट्रोल लेवल कम होता है। इससे दिल की बीमारी की आशंका भी कम होती है।