सिर्फ दो चम्मच प्लाज के रस का ऐसे करें इस्तेमाल, होंगे बड़े फायदे ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
प्याज को अधिकतर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है। लेकिन इसके रस में मौजूद सल्फर बालों की ग्रोथ करता है, साथ ही हेयर फॉल रोकने के हेल्पफुल होता है। सल्फर के अलावा इसमें विटामिन A, B6, C और E, क्रोमियम, सोडियम, पोटैशियम, आयरन, डायटरी फाइबर जैसे ढेरों न्यूट्रिएंट्स होते हैं। अगर इसके रस को अलग-अलग चीजों के साथ मिक्स करके स्कल्प पर लगाया जाए, तो बालों से रिलेटेड कई प्रॉब्लम्स दूर की जा सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें प्याज के रस में मिलाकर लगाने से फायदे होते हैं।
नंबर एक- बियर
2-2 चम्मच प्याज के रस और बीयर मिक्स कर लें और इसे स्कल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे होंगे।
नंबर दो- नारियल का तेल
2 चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच नारियल तेल मिक्स कर लें। इसे रात में सोने से पहले स्कल्प पर लगाएं और सुबह में धो लें। इससे बालों की अच्छी ग्रोथ करने में मदद मिलेगी।
नंबर तीन- शहद
दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद को मिक्स कर लें। इसे पूरे बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो ले। इसे हफ्ते में दो बार करने से आपके बाल घने और मुलायम होंगे।
नंबर चार- नींबू का रस
2-2 चम्मच प्याज के रस और नींबू के रस को मिला लें। इसे अच्छी तरह पूरे बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। ऐसा करने से डैंड्रफ दूर होगी।
नंबर पांच- अंडे की सफेदी
2 चम्मच प्याज के रस और अंडे की सफेदी को मिक्स करें। इससे पूरे स्कल्प पर मसाज करें। एक घंटे बाद बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से बालों का झड़ना कम होगा।
नंबर छह- ऑलिव ऑयल
2 चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। इसे रात में सोने से पहले बालों और स्कल्प में लगाएं। ऐसा हफ्तों में दो बार लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ होगी, साथ ही बालों का झड़ना भी कम होगा।
और नंबर सात- दही
2 चम्मच प्याज के रस में एक-एक चम्मच खट्टा दही और नींबू का रस मिक्स कर लें। इसे स्कल्प पर मसाज करें। 30 मिनट बाद इसे धो लें। इसे हफ्ते में दो बार करें। ऐसा करने से बाल मजबूत और शाइनी होंगे।