किस मुस्लिम बहुल देश की करेंसी पर छपती है हिंदू देवता की फोटो ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
क्या आपको पता है कि इस अजीबोगरीब दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जो मुस्लिम राष्ट्र होने के बावजूद अपनी करेंसी पर हिंदू देवी-देवता की तस्वीर छापता है? ये जानकर आप जरूर चौंक गए होंगे। लेकिन हैरान मत होइए, क्योंकि ये सोलह आने सच है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं, इंडोनेशिया की, जो देश मुस्लिम बहुल राष्ट्र होने के बावजूद अपने यहां की करेंसी पर हिंदुओं के पूजनीय भगवान ‘गणपति’ की फोटो छापता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है, तो हम आपको बता दें कि इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहते हैं। वहां 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। यहां भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।
कहा जाता है कि कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है। मगर आपको ये जानकर हैरान होगी कि इस देश में गणेश ही नहीं, बल्कि इंडोनेशियन आर्मी का मैस्कॉट हनुमान जी हैं और वहां के एक फ़ेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अर्जुन और श्री कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है। यहां आने पर आपको लगेगा ही नहीं कि आप किसी दूसरे देश में है।