कच्चे आम के इन फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे !

लालकिला पोस्ट डेस्क
गर्मियों के मौसम का मतलब ‘आम’ का मौसम। खासतौर से हम भारतीय तो गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस मौसम में रसीले और कच्चे आम खूब बिकते हैं। कच्चा आम, जिसे आम बोलचाल की भाषा में कैरी भी कहा जाता है, ये फल ढेर सारे गुणों से भरपूर है। चाहे आप इसे सीधा खाएं या फिर जूस बनाकर पीएं या फिर पना बनाकर इसका सेवन करें, इसमें मौजूद औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए लाभकारी हैं। तो आइए जानते हैं कच्चे आम के 5 बड़े फायदे के बारे में।
नंबर एक- पसीना नही आएगा
कच्चे आम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने जैसी परेशानी को कम करता है। यदि आपको गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण आप हर समय परेशान रहते हैं, तो कच्चे आम का सेवन शुरू कर दें।
नंबर दो- शुगर का इलाज
जिन्हें डायबिटीज यानि शुगर की बीमारी है, उन्हें भी कच्चा आम खाना चाहिए। आप इसे कैसे खाएं, इसके लिए आप डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में शुगर लेवल कम हो जाता है। साथ ही ये शरीर में आयरन की पूर्ति भी करता है।
नंबर तीन- लू से राहत
कच्चे आम का पना सन स्ट्रोक और लू के असर को खत्म करने की सबसे अधिक प्रभावशाली दवा है। आप दिन में कई बार पना पीएं, तो एक ही दिन में सन स्ट्रोक छूमंतर हो जाएगा।
नंबर चार- गैस की समस्या से निजात
जिन्हें हमेशा गैस की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा आम रामबाण इलाज है। कच्चे आम के सेवन से व्यक्ति की गैस और अपच जैसी समस्या दूर हो जाती है। गैस, अपच, कब्ज या पेट संबंधी कोई भी विकार सताए, तो कच्चे आम का सेवन करने से आराम मिलता है।
नंबर पांच- बालों को बनाए सुंदर
कच्चे आम का सेवन करने से बाल सुंदर, घने और चमकदार होते है। कच्चे आम का नियमित सेवन कर न केवल आप अपने बालों को काला बनाए रख सकते हैं, बल्कि बेदाग और दमकती हुई त्वचा आसानी से पा सकते हैं। इससे त्वचा में कसाव भी बना रहता है।
और नंबर छह- खून साफ करता है
कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो हमारे रक्त को साफ करते हैं। रक्त से संबंधी कैसा भी विकार हो, कच्चे आम के सेवन से दूर हो जाता है। इसे खाने से चेहरे पर निखार आता है। साथ मुंहासे भी दूर होते हैं।