बिहार की राजनीति में सनसनी : ‘प्लूरल्स ‘ पार्टी कीअध्यक्ष्य पुष्पाम प्रिया ने खुद को घोषित किया सीएम कैंडिडेट

लालकिला पोस्ट डेस्क
रविवार को बिहार की जनता अकबका सी गई। सुबह में जैसे ही अखवार कोबिहार कीजनता ने देखा ,कोलाहल मच गया। हिंदी और अंग्रेजी अखवार के पहले पन्ने पर छपा विज्ञापन बिहार कीजनता के साथ ही राजनीतिक हलकों को भी असमंजस में डाल दिया। विज्ञापन था पुष्पम प्रिया चौधरी का। पुष्पम जदयू नेता विनोद चौधरी की बेटी है जो लंदन में रहकर पढाई की है। अभी भीवह लंदन में ही है लेकिन अब वह भारत लौट रही है। दरभंगा की रहने वाली पुष्पम अब बिहार की राजनीति में अपनाभाग्य आजमाने को तैयार है। उन्होंने घोषणा की है कि आगामीबिहार चुनाव में वह सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी और खुद सीएम उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेगी। पुष्पम ने बिहार विकास करोड मैप भी तैयार किया है। उनका कहनाहै कि वह पांच साल में बिहार को सबसे विकसित प्रदेश बनाएगी। एक तरफ जहां बिहार चुनाव में दो गठबंधनों के बीच कड़े मुकाबले पर बहस जारी है वही अचानक पुष्पम के ऐलान से राजनीतिक दलों में हड़कंप मच गया है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने बीते रविवार बिहार के प्रमुख हिंदी और अंग्रेजी अखबारों के पहले पन्ने पर इश्तेहार देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। पुष्पम ने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘प्लूरल्स’ बताया है। पार्टी की टैगलाइन ‘जन गण सबका शासन’ है। मिली जानकारी के अनुसार, वह इस पार्टी की अध्यक्ष हैं. पुष्पम ने इश्तेहार में अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है और अब वह बिहार वापस आकर राज्य को बदलना चाहती हैं।
उधर ,विनोद चौधरी ने बेटी के इस फैसले पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पिता होने की वजह से उनका आशीर्वाद बेटी के साथ है। उन्होंने कहा, ‘वो बालिग है और पढ़ी-लिखी भी है। ये उसका फैसला है। अगर वो जदयू की लीडरशिप को चुनौती देगी तो जाहिर है कि पार्टी उसका समर्थन नहीं करेगी। बताते चलें कि विनोद चौधरी जनता दल यूनाइटेड से एमएलसी रह चुके हैं।