समुद्र में रहने वाली मछली के बारे में जानकर चौंक जाएंगे

लालकिला पोस्ट डेस्क
अगर आप से पूछा जाए कि खून किस रंग को होता है…जवाब में ज्यादातर लोग लाल ही कहेंगे…इसमें कुछ गलत भी नहीं है…क्योंकि ज्यादातर जीवों के खून का रंग लाल ही होता है…लेकिन कुछ जीव ऐसे भी है…जिनके खून का रंग लाल नहीं होता…ऐसा ही एक जीव है कटलफिश यानी समुद्रीफेनी…
कटलफिश गहरे समुद्र में रहने वाला एक रहस्यमयी जीव है…जो अपने आप में एक छलावा है…समुद्र में इसे देख पाना बेहद मुश्किल होता है…क्योंकि ये अपने शरीर के रंग को उसके पीछे मौजूद स्थान के रंग में ढाल लेता है…इस मछली के तीन दिल होते हैं…साथ ही इसका हरे और नीले रंग का खून होता है…इसके खून का रंग हरा और नीला इसलिए होता है…क्योंकि इसके शरीर में एक खास प्रकार का प्रोटीन होता है…जिसमें कॉपर यानी तांबा होता है…इसी प्रोटीन से खून में ऑक्सीजन का बहाव होता है…
कटलफिश के शरीर में एक इंक सैक होता है…जहां से ये एक गहरे रंग का धुआं जैसा पदार्थ छोड़ती है…ताकि दुश्मन को धोखा देकर बच सके…ये धुंआ दुश्मन को लगभग अंधा कर देता है…इसके इंक यानी स्याही में डोपामाइन होता है…इसकी वजह से दुश्मन थोड़ी देर के लिए अपनी सूंघने और देखने की क्षमता खो देता है…इस जीव की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ज्यादा है…समुद्र के अंदर बिना रीढ़ वाले प्राणियों में इसे सबसे बुद्धिमान जीव माना जाता है…
इसके पास ऑक्टोपस की तरह 8 भुजाएं होती हैं…इसके अलावा दे लंबे टेंटेकल्स होते हैं…जिनसे ये अपना खाना पकड़ती है…इसकी करीब 120 प्रजातियां समुद्र में पाई जाती हैं…कटलफिश की आंखें W के आकार की होती हैं…जो काफी बड़ी होती हैं…अपने आंखों के इस आकार के चलते…ये 180 डिग्री पर मौजूद किसी भी जीव को देख सकती है…ये छोटी मछलियां, केकड़े, श्रिंप आदि खाती है…रंग छोड़ने और अलग-अलग वातावरण में अपना रंग बदलने की क्षमता के चलते…इसे किंग ऑफ केमोफ्लॉज कहा जाता है…