अमेरिका में रुपए खर्च कर गाय को गले क्यों लगा रहे हैं लोग ? अमेरिका में गाय के प्रति इतना प्रेम के बारे में जाने

लालकिला पोस्ट डेस्क
विज्ञान ने भी माना है कि मानव मस्तिष्क को जानवरों के साथ खेलना और समय बिताना सुकून देता है। इसकी बानगी हमें कई जगहों पर देखने को भी मिल जाती है। अक्सर लोग दोस्तों और परिवार वालों से ज्यादा समय कुत्तों के साथ बिताना पसंद करते हैं। भारत में कुत्तों के अलावा गाय और भैस पालने का चलन है। गाय तो देश में विमर्श का मुद्दा तक बन चुकी है और उसकी पहुंच राजनीति तक भी है। लेकिन इन दिनों अमेरिका में गाय के प्रति प्रेम उड़ेला जा रहा है।
दऱअसल इन दिनों अमेरिका में एक खास तरह का अभियान छेड़ा गया है। जिसे Cow Cuddling यानी गाय से गले लगाना भी कह रहे हैं। इस अभियान में यूएस की जनता बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। यहां तक की जमकर पैसे भी खर्च कर रही है। अमेरिका में चल रहे इस अभियान में लोग प्रति 90 मिनट के एवज में 300 डॉलर खर्च कर रहे हैं। भारतीय मुद्रा के अनुसार ये रकम 22 हजार के आस-पास बैठती है। अब आप सोच रहे होंगे कि 90 मिनट में क्या होता है। इन 90 मिनट में लोग जानवरों के साथ रिलैक्सिंग समय बिता रहे हैं। इस ट्रेंड का उद्देश्य जानवरों की देखभाल और सुरक्षा करना है। लेकिन सवाल ये उठता है कि ऐसा करने से फायदा क्या है।
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके वैज्ञानिक फायदे भी हैं। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क के माउंटेन हॉर्स फार्म में एक कार्यक्रम चलाया गया था। जिसे हॉर्स और काउ एक्सपीरियंस का नाम दिया गया था। इस कार्यक्रम में जानवरों के साथ खेलना और समय बिताना शामिल था। लेकिन अगर जानवर खेलने के मूड में नहीं है तो आप उन्हें गले लगाकर बैठ सकते हैं। इससे लोगों को पॉजिटीव महसूस हो रहा है, क्योंकि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। गायों के शरीर का तापमान मानव शरीर से ज्यादा होता है।
इसके अलावा उनकी धड़कन भी मनुष्यों के हृदय गति से तेज होती है। इसलिए जैसे ही आप किसी गाय को गले लगाते हैं, तुरंत आपकी हृदय गति और शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है। हालांकि किसी वैज्ञानिक ने इसकी पुष्टि नहीं की है।