शरीर में होने वाले इन छोटे बदलावों को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी !

लालकिला पोस्ट डेस्क
आप कई बार अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले बदलावों को नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है, क्योंकि ये बदलाव किसी गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकते हैं। इन्ही बदलावों में से एक है बॉडी पर सूजन। अगर लंबे समय तक बॉडी के किसी हिस्से में सूजन बनी रहे तो ये किसी सीरियस बीमारी का संकेत हो सकती है। ऐसे में इसकी सही समय पर इलाज कराना चाहिए।
तो आइए जानते हैं शरीर के कुछ हिस्सों में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों के बारे में जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।
नंबर एक- हाथों की सूजन
ये लिवर, किडनी या एडियोपैथिक एडिमा की समस्या का संकेत हो सकता है। इसमें दोनों हाथों में सूजन आ जाती है।
नंबर दो- जीभ की सूजन
ये एलर्जी, इंफेक्शन, एंजियो डिमा या थॉयरायड ग्लैंड के बड़े होने का संकेत हो सकता है। इससे जीभ में काफी सूजन आ जाती है।
नंबर तीन- आंखों की सूजन
ये एलर्जी, कंजक्टिवाइटिस, थायरोटॉक्सिकोसिस या किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। इसमें आंखों के चारों ओर सूजन आ जाती है।
नंबर चार- पेट की सूजन
ये लीवर की समस्या, पेट का कैंसर, पेट की टीबी का संकेत हो सकता है। इससे पेट के चारों तरफ सूजन हो जाती है।
नंबर पांच- नाखून की सूजन
ये फेफड़ों का कैंसर, दिल में छेद होने जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। इसमें नाखूनों पर सूजन आ जाती है।
नंबर छह- चेहरे पर सूजन
ये किडनी की बीमारी, नाक के साइनस में इंफेक्शन या तंबाकू से होने वाले कैंसर का संकेत हो सकता है। इसमें पूरे चेहरे पर सूजन हो जाती है।
नंबर सात- गले की सूजन
ये गलसुआ, गले का इंफेक्शन, या पेस्कॉस्ट्यूमर का संकेत हो सकता है। इसमें गले में काफी सूजन आ जाती है।
और नंबर आठ- पैरों की सूजन
ये पेट का कैंसर, प्रोटीन की कमी, वेरीकोन्स वेन्स या फाइलेरिया की समस्या का संकेत हो सकता है।