क्या कोई इंसान आत्माओं से बात कर सकता है ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आत्माएं होती हैं या नहीं होती हैं, ये तो बस वही बता सकता है, जिसने कभी कुछ ऐसा महसूस किया हो। वैसे आमतौर पर लोगों का यही मानना होता है कि भूत नहीं होते हैं। कुछ समय पहले तक अमेरिका के न्यूपोर्ट की रहने वाली एक महिला को भी यही लगता था, लेकिन उसके दो साल के बेटे ने एक ऐसी खौफनाक कहानी सुनाई, जिसने उसे आत्माओं के अस्तित्व पर भरोसा करने को मजबूर कर दिया।
ट्रिकिया जॉर्डन नाम की महिला ने बताया कि उसके दो साल के बेटे लूका को मरे हुए लोग दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, वो उनसे बात भी करता है। इस बात का पता उन्हें तब चला जब लूका महज दो साल का था। महिला ने बताया कि लूका को अचानक उसकी दादी दिखने लगी, जबकि उनकी मौत तभी हो गई थी, जब लूका डेढ़ साल का था। इसके कुछ ही महीनों बाद वो अजीब-अजीब सी हरकतें करने लगा। एक दिन उसने अपनी मां से बताया कि उसे सुबह उसकी दादी ने उठाया। ये सुनकर ट्रिकिया काफी घबरा गई, क्योंकि ये वो वक्त था जब लूका अभी बोलना सीख ही रहा था और मुश्किल से ही वो दो-चार शब्द बोल पाता था।
ट्रिकिया ने बताया कि उस घटना के कुछ दिनों बाद उसने एक गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। ये गाना सुनकर तो महिला के रोंगटे ही खड़े हो गए और वो काफी डर गई, क्योंकि लूका जिस गाने को गुनगुना रहा था, वो उसकी दादी उसके पैदा होने से पहले गाया करती थी। इसके अलावा भी लूका ने कई ऐसी कहानी कहता है, जिसे सुनकर ट्रिकिया के हाथ-पैर फूलने लगे। ट्रिकिया बताती हैं कि अब उन्होंने भी इस बात का स्वीकार कर लिया है कि लूका मरे हुए लोगों को देख सकता है, उनसे बात कर सकता है, क्योंकि उसके पास कोई न कोई शक्ति है। वो कहती हैं कि उन्हें भी अब डर नहीं लगता है, क्योंकि उनके बेटे को आत्माओं से बिल्कुल भी डर नहीं लगता था।