दुनिया का ऐसा देश जहां जिंदा लोगों को किया जाता है दफन !

लालकिला पोस्ट डेस्क
वैसे तो दुनिया के हर देश में अलग-अलग परंपराएं देखने को मिलती है, लेकिन एक परंपरा ऐसी भी है, जिसके बारे में जानकर आप सहम जाएंगे। जी हां, इस परंपरा के तहत जिंदा इंसान को जमीन में दफना दिया जाता है। ये प्रथा क्यूबा में बूजी फेस्टिवल के नाम से मशहूर है। जिसमें जिंदा व्यक्ति को दफनाने की परंपरा है।
बताया जाता है कि इस त्योहार में किसी एक इंसान को ताबूत में बंद कर दिया जाता है और उसे शहर की सड़कों पर घुमाया जाता है। इस दौरान ताबूत के पीछे-पीछे उसके रिश्तेदारों और दोस्तों समेत दर्जनों की भीड़ भी चलती है। सभी लोग शराब के नशे में तालियां बजाते और नाचते गाते चलते हैं। इतना ही नहीं सफेद बालों वाली एक महिला उस शख्स की विधवा बनती है। और वो औरत उस व्यक्ति का हर वो काम करती है, जो एक विधवा को करनी चाहिए।
आपको बता दें कि क्यूबा में पिछले करीब 30 सालों से मनाए जाने वाले इस अजीबोगरीब त्योहार की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। इसका नाम ब्यूरियल ऑफ पचैंचो है। वैसे तो ये त्योहार किसी को जिंदा दफनाने के लिए होता है लेकिन यहां के नजारे को देखकर आपको लगेगा जैसे कोई शादी हो रही हो। इसे स्थानीय कार्निवाल के समाप्त होने और एक नए जन्म के संकेत के आधार पर देखा जाता है।