आखिर दिल्ली के इस इलाके में जाने से क्यों डरते हैं लोग !

लालकिला पोस्ट डेस्क
दिल्ली देश की राजधानी हैं। यहां घूमने के लिए काफी अच्छी-अच्छी जगहें हैं। लेकिन यहां एक ऐसी भी जगह है, जहां जाने से लोग बचते हैं। इस इलाके में बारे में शायद कम ही लोगों को पता होगा। शाम के बाद लोग यहां जाने से डरते हैं। लोगों का मानना है कि यहां ‘मौत’ छुपी रहती है।
दरअसल ये जगह के बारे में जानकारी इसलिए भी नहीं है, क्योंकि इसे दिल्ली वालों से छुपाकर रखी गई हैं। यहां पुलिस खुद लोगों को जाने से रोकती है। दिन हो या रात लोग यहां जाने से डरते हैं। ये जगह करोल बाग में है। करोल बाग के बग्गा लिंक से यहां तक जाने के लिए एक रोड है। ये रोड आपको वीरान जंगल की तरफ ले जाती है। इस रास्ते से होकर आप ऐसी जगह पहुंचेगे, जहां रात के वक्त किसी के जाने की हिम्मत ही नहीं होती।
लोगों का कहना है कि यहां पर भूली भटियारी महल है। इसके बारे में सुनकर लोगों के दिल में डर जाग उठता है। इसका कारण है, यहां होने वाली अजीबोगरीब घटनाएं। इसलिए यहां पर एक बोर्ड भी लगा है, जिसमें लिखा है सूर्यास्त के बाद यहां जाना मना है। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस शाम होते ही इस महल की ओर जाने वाले रोड के मोड़ पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक देती है।
आपको बता दें कि जहां पर भी ये बोर्ड लगा है, वहां किसी नकारात्मक शक्ति होने का अंदाजा लगाया जाता है। तभी तो इस जगह पर कोई गार्ड भी नहीं रहता है। यदि कोई भी गार्ड यहां तैनात किया जाता है, वो एक रात से ज्यादा रुक नहीं पाता है। वो इतना डर जाता है कि इलाके के बारे में सुनकर ही उसका सारा शरीर कांपने लगता है।