दो राज्यों का ये राजा SKYPE से क्यों चलाता है शासन ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको एक ऐसे डबल रोल वाले राजा से मुलाकात कराने वाले हैं, जिसका न सिर्फ दो-दो राज्यों पर शासन चलता है, बल्कि वो एक मोटर मैकेनिक भी है। सबसे मजेदार बात तो ये है कि ये राजा अपने दोनों राज्यों पर स्काइप के जरिए शासन करता है।
जी हां, ये हैं 70 साल के सीफस बंसाह। इनका जन्म अफ्रीका के घाना में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब ये स्काइप पर अपने देश वासियों को दिशा निर्देश और शासन चलाने में व्यस्त नहीं होते, तो एक आम व्यक्ति की तरह मैकेनिक का काम करते है। टोगो और घाना में अपना शासन चलाने वाले बंसाह फिलहाल जर्मनी में रहते हैं। यहां से वो न सिर्फ स्काइप पर अपना राज-काज को बखूबी चलाते हैं, बल्कि गैराज में कार मैकेनिक का काम भी करते हैं।
मीडिया रिर्पोट के बंसाह राजा नियुक्त होने से पहले ही साल 1970 में जर्मनी चले गए थे। उनके अधिकार में पूर्वात्तर घाना और टोगो सीमा के पास के क्षेत्र हैं, जहां करीब 3 लाख लोग रहते हैं। बंसाह को टोगो में सुपीरियर एंड स्पिरिचुएल चीफ आफ इवे पीपुल कहा जाता है।