आखिर सफेद क्यों होता है हवाई जहाज का रंग ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि अधिकतर हवाई जहाजों का रंग सफेद क्यों होता है..? अगर ऐसा है तो क्या आपको इस सवाल का जवाब मिला..? हमें मालूम है कि बहुत से लोगों के मन में ये सवाला तो आया होगा लेकिन इसका जवाब नहीं मिला होगा। तो चलिए आज आपको इसका जवाब दे देते हैं।
जी हां, हवाई यात्रा में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर हवाई जहाज सफेद रंग के होते हैं। आप जहां भी नजर घुमा लें, ज्यादातर आपको सफेद रंग के हवाई जहाज ही देखने को मिलेंगे। तो आपको बता दें कि हवाई जहाज के सफेद रंग का होने के पीछे भी एक साइंटिफिक कारण छिपा हुआ हैं। दरअसल सफेद रंग उर्जा का कुचलक होता हैं। यानी सफेद रंग सूर्य से निकलने वाली किरणों को परिवर्तित करने की क्षमता रखता हैं, जो कि हवाई जहाज की बाहरी सतह को अधिक गर्म नहीं होने देता हैं। यही वजह हैं कि हवाई जहाज की बाहरी सतह को ज्यादातर सेफद रंग से ही पेंट किया जाता हैं।
अगर हवाई जहाज का रंग सफेद नहीं हुआ, तो उसकी बाहरी सतह के अधिक गर्म होने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में ये गर्म सतह हवाई जहाज को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वैसे सफेद रंग का एक और कारण ये भी है कि ये दूर से आसानी से देखा जा सकता हैं। इसलिए यदि कोई हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो इसे आसानी से ढूंढा जा सकता हैं। बस यही वो वजहें हैं जिसके कारण हवाई जहांज का रंग सफेद रखा जाता हैं।
तो अब तो आप जान गए न कि हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों रखा जाता है। अगर आपको ये जानकारी रोचक लगी हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों संग भी जरूर शेयर करें। ताकि वे लोग भी इसके सफेद होने का राज जान सकें।