किस देश में पुलिस में भर्ती के लिए महिलाएं देती हैं वर्जिनिटी टेस्ट ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको एक ऐसे देश की पुलिस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर महिलाओं को भर्ती के लिए एक ऐसे टेस्ट से गुजरना पड़ता है, जिसके बारे में सुनकर आप भी सहम जाएंगे। जी हां, इस टेस्ट को जानने के बाद आपको शायद ये महसूस होगा कि जहां पूरे विश्व में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आंदोलन जारी हैं, वहीं इस देश में खुद एक सरकारी महकमा महिलाओं को लेकर ऐसी रूढ़ीवादी सोच रखता है।
पूरी दुनिया में आप देखेंगे कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही है, लेकिन कई देश ऐसे हैं, जहां उन्हें ऐसी अग्नीपरीक्षा से गुजरना पड़ता है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। इसका मुख्य कारण रूढ़िवादी सोच है। जो आज भी देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया में पुलिस भर्ती के दौरान देखने को मिलता है। यहां पुलिस भर्ती की आड़ में महिलाओं के साथ जो सलूक किया जाता है आप शायद ही उससे वाकिफ हो।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लंबी बहस भी छिड़ चुकी है। इस संबंध में अलजजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में कड़ी निंदा भी की थी। आखिर घटना ही कुछ ऐसी है। दरअसल, इंडोनेशिया में जो महिला पुलिस में भर्ती होना चाहती है उसे अपना वर्जिनिटी टेस्ट देना होता है। चौंक गए न सुनकर..? आप सोच रहे होंगे कि आज के समय में ऐसा कैसा संभव है। लेकिन जब महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, ऐसा टेस्ट हैरान कर देने वाला है। इंडोनेशिया में महिलाओं के लिए पुलिस भर्ती के कायदे यहीं खत्म नहीं होते, बल्कि महिलाओं की खूबसूरती को भी परखा जाता है।
इंडोनेशिया के इस कदम की कड़ी आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें आज भी ये प्रक्रिया यूं ही चली आ रही है। और भी कई मापदंड हैं जिन पर महिलाओं को खरा उतरना होता है। लेकिन वर्जिनिटी टेस्ट पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। क्योंकि ये भी कहा जा रहा है कि ये टेस्ट अधिकतर पुरुष अधिकारी ही करते हैं।