दोगुने फायदे के लिए दही को इन 7 तरीकों से खाना चाहिए !

लालकिला पोस्ट डेस्क
अगर कुछ कंडीशन को छोड़ दिया जाए, तो दही एक ऐसा फूड है जिसे खाना हमेशा फायदेमंद होता है। दही में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया के अलावा विटामिन्स, कैल्शियम और अन्य कई फायदेमंद मिनरल्स होते हैं। आयुर्वेद में दही को दही को बेस्ट डाइट कहा गया है। ये पेट के लिए अच्छा होता ही है, साथ ही ये वेट लॉस में भी मदद करता है। वैसे तो दही अकेला फायदा करता ही है, लेकिन अगर आप इसे अजवाइन या काली मिर्च आदि चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं दही के कुछ ऐसे ही हेल्दी कॉम्बिनेशन और उनके फायदों के बारे में।
नंबर एक- दही, काला नमक औऱ जीरा
दही के साथ ये सबसे बढ़िया कॉबिनेशन है। इससे भूख बढ़ती है, साथ ही हाजमा भी अच्छा होता है।
नंबर दो- दही और शहद
दही और शहद का कॉम्बिनेशन एंटीबायोटिक का काम करता है। इसे खाने से मुंह का अल्सर ठीक होता है।
नंबर तीन- दही, काला नमक, कालीमिर्च और जीरा
ये कॉम्बिनेशन वेट लॉस के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है। इससे एक्स्ट्र फैट भी बर्न होता है।
नंबर चार- दही, शक्कर और ड्रायफ्रूट्स
दही में शक्कर और ड्राय फ्रूट्स मिलाकर खाने से कमजोरी दूर होती है। साथ ही इससे वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
नंबर पांच- दही और अजवाइन
दही में आजवाइन मिलाकर खाने से पाइल्स की समस्या में फायदा होता है।
नंबर छह- दही और चावल
दही और चावल साथ में खाने से आधा सिर दर्द की समस्या में फायदा होता है।
नंबर सात- दही और सौंफ
दही में सौंफ औऱ शक्कर मिलाकर खाने से पेट की जलन और नींद नहीं आने की समस्या दूर होती है।