यहां शादी से पहले लड़के की क्यों होती है जोरदार पिटाई ? दूल्हे को उल्टा लटकाकर पीटने का राज़ जानिए

लालकिला पोस्ट डेस्क
देश भर में शादी की अलग-अलग रस्मो रिवाज हैं। शादी को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। इन मान्यताओं के आधार पर ही शादी की रस्मो रिवाजों को निभाया जाता है। कई देशों की परंपराएं तो काफी अजीबोगरीब हैं। ऐसी मान्यताओं को लेकर कई देशों में आज भी अन्धविश्वास व्याप्त हैं। ऐसे ही आज हम आपको एक ऐसे देश की परंपरा बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको काफी आश्चर्य होगा, हंसी छूटेगी और गुस्सा भी आएगा।
दरअसल आज हम जिस अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, वो साउथ कोरिया में निभाई जाती है। दरअसल इस अनोखी परंपरा के अनुसार लड़कों को शादी से पहले पैरों के तलवों पर डंडे खाने पड़ते हैं। ताकि वो लड़की को अपनी मर्दानगी साबित कर सके। ये परंपरा साउथ कोरिया में आज भी पूरे जोशो खरोश से निभाई जा रही है। इस परंपरा के अनुसार शादी से कुछ दिन पहले दूल्हे के दोस्त दूल्हे के पांव एक लकड़ी से बांध देते हैं। लकड़ी को सारे दोस्त उलटा लटका देते हैं। इसके बाद सब एक एक करके दूल्हे के तलवों पर जोर जोर से वार करते हैं। इस दौरान लड़के के पैरों से जूते निकाल दिए जाते हैं।
यही नहीं कुछ लोग Yellow corvina नाम की मछली से भी लड़के की पिटाई करते हैं। कहते हैं इस मछली से जो पिटाई खा ले वह शादी के बाद मजबूत रहता है। इस शादी में की जाने वाली इन रस्मों का सिर्फ यही मकसद होता कि लड़की को अपनी मर्दानगी साबित कर सके।