आखिर ऐसा देश जहां महिलाओं पर नहीं होती कोई पाबंदी ! जबकि पुरुषों को पर्दों में रहना पड़ता है

लालकिला पोस्ट डेस्क
आमतौर पर किसी भी समाज में पुरुष की प्रधानता ज्यादा होती है, महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा आजादी होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा आजादी होती है, इतना ही पुरुषों को पर्दे में रहना होता है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं पश्चिम अफ्रीका के नाइजर देश की, जहां तुआरेग नाम की जनजाति रहती है। इस देश में रहने वाली इस जनजाति के रिवाज बहुत ही अलग है। यहां महिलाओं को अपनी मर्जी से कोई भी काम करने की आजादी हैं, लेकिन लड़कों को नहीं। लड़कों को यहां पर्दे में रहना पड़ता है।
जी हां, हैं न ये अजीबोगरीब जगह। नाइजर में तुआरेग नाम की इस जनजाति की महिलाओं को शादी से पहले कई मर्दो से संबंध बनाने की इजाजत होती है। वो अपनी मर्जी से किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती है। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी वो किसी गैर मर्द के साथ संबंध बना सकती हैं।
लेकिन अगर इस जनजाति के मर्दों की बात करें तो जवान होते लड़कों को अपना चेहरा समाज से छिपाकर रखना होता है। ये वहां का नियम है। तुआगो जनजाति में महिलाएं कभी भी चाहें तो पति को सदा के लिए छोड़ सकती हैं। यहां शादियां और तलाक काफी आम है। यहां तलाक मिलने पर पत्नी के घरवाले जश्न मनाते हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि तुआगो में तलाक होने पर महिलाओं को जो चाहिए वो मांग लेती है। यहां ये भी नियम है कि महिलाएं किसी तरह का कोई पर्दा नहीं करेंगी, क्योंकि उनके चेहरों को मर्दो को दिखाया जाना चाहिए। यहां बड़े-बड़े फैसले लेने के लिए मर्दों को स्त्रियों की इजाजत लेनी पड़ती है।