आखिर 23 साल की ये लड़की 6 महीने तक क्यों सोई रहती है ? इस लड़की के 6 महीने तक सोने के पीछे असली राज़ क्या है ? जानने
लालकिला पोस्ट डेस्क
रामायण में कुंभकर्ण की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी। लेकिन असल जिंदगी में भी एक लड़की कुंभकर्ण की नींद सोती है। इसकी नींद इतनी लंबी होती है कि एक बार सोने के बाद सीधे 6 महीने बाद ही खुलती है।
दऱअसल कुंभकर्ण की नींद सोने वाली इस 22 साल की लड़की का नाम Beth Goodier है, जो सारा समय सोती ही रहती है। इस दौरान उसे चाहे जितना भी उठाने की कोशिश कि जाए वो नहीं उठती। बेथ की मां बस हर दिन ये ही आस लगाये रहती हैं कि शायद आज उनकी बेटी उठ जाये।
बेथ क्लाइन-लेविन सिंड्रोम नामक ऐसी बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वजह से वो अपना सारा समय सिर्फ सोने में ही लगाती है। क्लाइन-लेविन सिंड्रोम नाम की ये बीमारी 100 युवाओं में एक को होती है। इस बीमारी के शिकार लोग पूरे दिन या महीनों तक सोते ही रह जाते हैं।
बेथ को ये बीमारी 17 साल की उम्र में हुई थी, तब से वो 75 फीसदी समय सोती रही है। जब उसे थोड़ा बहुत होश आता है, तो वो उस समय खाने-पीने और बाथरूम जाने जैसे जरूरी काम कर पाती है। वो ज्यादा से ज्यादा 2 हफ्तों के लिए ही उठ पाती है। इस बीमारी की वजह से वो अपनी पढ़ाई तक पूरी नहीं कर पाई और ना ही वो अपने किसी दोस्त से मुलाकात कर पाती है।
लेकिन बेथ का ब्वॉयफ्रेंड Dan रोजाना उससे मिलने आता है, जबकि वो जानता है कि वो उसकी बात नहीं सुन रही होगी। ये एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में डॉक्टर अब तक रिसर्च कर रहे हैं और इसके होने की असली वजह क्या है ये अब तक कोई नहीं समझ पाया है।
