आखिर इस गांव में मर्दों के आने की मनाही क्यों है ? आखिर इस गांव में सिर्फ औरतों को ही क्यों मिलती है एंट्री ? जानिए…

लालकिला पोस्ट डेस्क
हर गांव दूसरे गांव से कुछ अलग होता है। लेकिन एक गांव ऐसा भी है,जहां पुरुषों का आना सख्त मना है। 26 सालों से इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। कांटों की फेंसिंग से घिरा केन्या के समबुरू का उमोजा गांव दुनिया का सबसे अनोखा गांव है, क्योंकि यहां मर्दों की एंट्री बैन है।
ऐसा इसलिए क्योंकि साल 1990 में इस गांव को 15 ऐसी महिलाओं के रहने के लिए चुना गया, जिनके साथ ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था। इसके बाद ये गांव पुरुषों की हिंसा का शिकार हुई महिलाओं का ठिकाना बन गया। बाद में इस गांव में रेप, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और खतना जैसी तमाम हिंसा झेलनी वाली महिलाओं ने अपना बसेरा बना लिया।
इस गांव में इस वक्त करीब 250 महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं। गांव में रहने वाली ये महिलाएं, प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर और समबुरू नेशनल पार्क देखने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए कैंपेन साइट चला रही हैं। इस गांव की अपनी वेबसाइट भी है। यहां रहने वाली महिलाएं गांव के फायदे के लिए पारंपरिक ज्वैलरी भी बनाकर बेचती हैं। साथ ही ये महिलाएं सफारी घूमने आने वाले टूरिस्ट्स को अपना गांव दिखाती हैं। इनसे एंट्रेंस गेट पर गांव की महिलाओं की ओर से तय एंट्री फीस ली जाती है जिससे इस गांव का खर्चा चलता है।