इस मजार पर सिगरेट चढ़ाने से पूरी होती है ये खास मन्नत ! इस मजार पर चादर के बदले सिगरेट चढ़ाने का राज़ जाने..

लालकिला पोस्ट डेस्क
भारत ही एक ऐसा देश हैं, जहां लोगों की आंखें मंदिर के घंटे और नामज़ की अजान से खुलती है। अनेक आस्थाओं और परंपराओं वाले भारत में अब तक तो आपने मजारों पर अगरबत्ती और चादर चढ़ाते देखा होगा, लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मजार है, जहां पर लोग चादर की जगह सिगरेट चढ़ाते हैं।
लखनऊ के मूसाबाग में स्थित ये मजार एक ईसाइ सिपाही वेल्स की है, लेकिन यहां हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग आते हैं। इतना ही नहीं वे मजार पर चादर की जगह सिगरेट जलाते हैं। श्रद्धालु वेल्स को सिगरेट वाले बाबा कहकर बुलाते हैं।
बताया जाता है कि कैप्टन वेल्स सिगरेट और शराब के शौकीन थे। लोगों की मानें तो उन्हें भी नहीं पता कि कैप्टन वेल्स कब से कप्तान बाबा बन गए और उन्हें कब से सिगरेट चढ़ाए जाने लगी। वैसे इस मज़ार के बारे में एक अनोखी मान्यता ये भी है कि यहां सिगरेट चढ़ाने वाले ज्यादातर प्रेमी जोड़े होते हैं, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि मजार पर सिगरेट चढ़ाने से प्रेमी या प्रेमिका को अपना खोया हुआ प्यार मिल जाता है। यहां पर आप को काफी मात्रा में जलती हुईं सिगरेट्स मिल जाएंगी।