इस लड़की के पानी से दूर रहने की असली वजह क्या है ? सालों से इस लड़की के नहीं नहाने का राज़ जाने

लालकिला पोस्ट डेस्क
रोज नहाना सेहत के लिए ही नहीं’ साफ रहने के लिए भी बेहद जरूरी है। लेकिन एक ऐसी भी लड़की है जिसने नहाना तो दूर, सालों से पानी को छुआ तक नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पानी छूना उसके लिए सिर्फ मुसीबतें ही लाता है। एशले मॉरिस नाम की इस लड़की ने आज तक स्वfमिंग नहीं की, ना ही कभी बीच पर जाकर दोस्तों के साथ मस्ती की है। हॉट वाटर बाथ का मजा लेना तो जैसे उनके लिए किसी सपने जैसा है।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की रहने वाली एशले मॉरिस को पानी से एलर्जी है। आप सोच रहे होंगे कि भला पानी से किसी को कैसे एलर्जी हो सकती है। लेकिन एशले इस सच के साथ पिछले कई सालों से जी रही हैं। जब वो 14 साल की थीं, तभी से वो पानी से दूर रहती हैं।
सिर्फ पानी ही नहीं, पसीना आने की वजह से भी एशले मॉरिस के शरीर में लाल-लाल रैशेज पड़ जाते हैं। इसके चलते उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एशले कहती हैं कि इसकी वजह से उन्हें ऑफिस और सड़क पर शर्मिंदगी महसूस होती है। इसकी वजह से वो बाहर भी नहीं जा पाती है। कभी-कभी तो इतनी खुजली होती है नोचने के कारण खून आने लगता है।
हालांकि उनकी मां और ब्वॉयफ्रेंड हमेशा उनकी मदद करते हैं, लेकिन एलर्जिक होने की वजह से वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुलकर नहीं जी पाती। इसका इलाज ना होने के चलते एशले ने मान लिया है कि उन्हें जिंदगी भर इस बीमारी से छुटकारा नहीं मिलेगा। मेडिकल भाषा में इसे एक्वाजेनिक उर्टिकेरिया कहते हैं। दुनिया में बेहद कम लोगों में ये एलर्जी पाई गई है।