आगे भी बढ़ सकता लॉक डाउन ? प्रवासी मजदूरों को घर पहुँचाने की तैयारी

लालकिला पोस्ट डेस्क
लगभग राज्य अपने अपने लोगों को वापस लाने तैयारी में जुट गए हैं। बस के जरिये सभी राज्य सरकार दूसरे प्रदेशों में फसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि से करोना महामारी बढ़ती जा रही है वैसे में लॉक डाउन आगे भी जारी रह सकता है। बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन को एक महीना पूरा हो चुका है। दूसरा चरण 3 मई तक चलना है। मगर कई राज्यों ने दूसरे स्टेट्स में बसें भेज दी हैं। इन बसों में सवार होकर लोग अपने-अपने राज्य वापस लौटेंगे। कई हजार प्रवासी तो अपने-अपने राज्य पहुंच भी चुके हैं। उत्तर प्रदेश ने शनिवार से ही इसकी शुरुआत कर दी थी। मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को पत्र लिखा है कि वहां के लोगों को वापस आने दें। महाराष्ट्र ने राजस्थान सरकार से अपने लोगों के लिए सेफ पैसेज मांगा है। छत्तीसढ़ ने भी कोटा में बसें भेजकर डेढ़ हजार छात्रों को बुलवा लिया है। जम्मू-कश्मीर ने भी अपने लोगों को अलग-अलग राज्यों से बुलाना शुरू कर दिया है।
यह हाल तब है कि कई राज्य लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी जारी रखना चाहते हैं। क्या प्रवासी मजदूरों को इसलिए बुलाया जा रहा है ताकि उन्हें अपने ही राज्य में रखा जाए। इसी दौरान, लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोला जाए। यह भी संभव है कि प्रवासी मजदूरों का संकट दूर करने के बाद, सावधानीपूर्वक आर्थिक गतिविधियां शुरू हों मगर लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी जाए। क्योंकि अगर प्रवासी मजदूरों के बाहर रहते लॉकडाउन बढ़ा तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। कई राज्यों से पिछले एक महीने में ऐसी तस्वीरें आ चुकी हैं।